पूर्वी सिंहभूम के जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को चाहिए स्कॉर्पियो, लेकिन प्रशासन दे रहा है बोलेरो
Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 Sep 2022 1:29 PM
पूर्वी सिंहभूम के जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के चार माह बाद भी अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते दिख रहे हैं. जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को मन चाही कार खरीदने की परमिशन नहीं मिल रही है
पूर्वी सिंहभूम के जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के चार माह बाद भी अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते दिख रहे हैं. जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को मन चाही कार खरीदने की परमिशन नहीं मिल रही है. उन्हें अभी तक अंगरक्षक भी प्रदान नहीं किये गये हैं. जिला परिषद कार्यालय से स्कॉरपियो वाहन खरीदने के लिए प्राक्कलन बनाकर डीडीसी के माध्यम से उपायुक्त के पास भेजा था. लेकिन कुछ जवाब नहीं आया. विभागीय सूत्रों ने बताया कि वरीय अधिकारी चाहते हैं कि जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष महंगी स्कारपियो कार नहीं खरीदे. वे फिलहाल बोलेरो वाहन खरीद कर काम चलायें.
इसको लेकर जहां अध्यक्ष-उपाध्यक्ष तनाव में हैं, वहीं जिप सदस्यों में तरह-तरह की चर्चायें हो रही हैं. पूर्वी सिंहभूम के साथ ही सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम में पंचायत चुनाव हुए थे, वहां के जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को मन मुताबिक गाड़ी और अंगरक्षक मिल गये हैं. वहीं कोल्हान के एक जिप अध्यक्ष ने एक खास अंगरक्षक की मांग की है, जिस पर स्थानीय जिला प्रशासन ने रोक लगा दी. प्रशासन का कहना है जो अंग रक्षक मौजूद होगा उसी की तैनाती की जायेगी.
पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पास पहले अपनी नयी स्कॉरपियो कार थी. जिसे चुनाव के दौरान जिले के एक वरीय अधिकारी ने लॉ एंड ऑडर व चुनावी कार्यों का हवाला देते हुए ले लिया. उक्त वाहन न तो लौटाया जा रहा है और न ही उसी के अनुरूप नयी कार खरीदने की अनुमति दी जा रही है. वाहन और अंगरक्षक देने का कारण भी नहीं बताया जा रहा है. जिला परिषद कार्यालय में इन मामलों को लेकर चर्चायें काफी जोरों पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










