पोटाश जंगल में पेड़ से झूलता महिला का शव बरामद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
महिला की पहचान नहीं की गयी है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला की उम्र 40 साल के करीब है.
विज्ञापन
संवाददाता, घाटशिला
घाटशिला थाना अंतर्गत बुरुडीह व फूलडुंगरी मुख्य सड़क के पास एदेलबेड़ा पोटाश जंगल के एक पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ एक महिला का शव शुक्रवार को पुलिस ने बरामद किया है. महिला की पहचान नहीं हो सकी है. उसकी उम्र 40 से 45 वर्ष के करीब बतायी जा रही है. थाना प्रभारी मधुसूदन डे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन ने बताया कि शव लगभग एक सप्ताह पुराना है. इसलिए शव का पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. महिला का शव पोटाश पेड़ के नीचे प्लास्टिक की रस्सी में लटकते नीचे बैठी हालत में मिला है. महिला हरे रंग की साड़ी पहनी हुई थी. उसके शरीर पर सफेद रंग का गमछा भी है. शरीर पर जगह-जगह काले रंग के निशान हैं. वह चप्पल भी पहनी हुई थी. थाना प्रभारी ने आशंका जतायी कि महिला ने आत्महत्या की है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा. शव पूरी तरह से सड़-गल चुका है. धूप से कारण शव काला पड़ गया है. शव देखने से लगता है कि घटना 10 से 12 दिन पूर्व घटी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन