बागजाता माइंस गेट किया जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2015 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

मुसाबनी/घाटशिला : गजाता खदान में विस्थापितों की विधवाओं को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग को लेकर मंगलवार सुबह से बागजाता माइंस का मुख्य गेट जाम किया गया. तीन विधवा छीता हांसदा, कुइलू हांसदा तथा छीता हांसदा सुबह माइंस गेट को जाम कर दिया. जाम के कारण सुबह की पाली में खदान में […]
विज्ञापन
मुसाबनी/घाटशिला : गजाता खदान में विस्थापितों की विधवाओं को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग को लेकर मंगलवार सुबह से बागजाता माइंस का मुख्य गेट जाम किया गया. तीन विधवा छीता हांसदा, कुइलू हांसदा तथा छीता हांसदा सुबह माइंस गेट को जाम कर दिया.
जाम के कारण सुबह की पाली में खदान में काम काज ठप रहा. नौकरी की मांग पर अड़ी विधवाओं ने किसी को भी माइंस परिसर में जाने नहीं दिया. जादूगोड़ा से आये अधिकारी, कर्मचारी, स्थायी मजदूर तथा ठेका श्रमिक गेट के समक्ष घंटों खड़े रहे. वाहनों की लंबी कतार लगी रही. जाम की जानकारी मिलते ही यूसिल के जीएम सीएच शर्मा, सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन सूमो के महासचिव प्रदीप कुमार भकत, सचिव रमेश मांझी बागजाता पहुंचे और वार्ता की.
वार्ता में बागजाता के खान प्रबंधक चंचल मान्ना, प्रशासनिक पदाधिकारी पीके कर्मकार, सूमो के सहायक सचिव भोगला मार्डी, बागजाता के प्रभारी टीकाराम हांसदा, दशरथ मार्डी, करण मुमरू भी शामिल हुए. वार्ता में यूनियन के दबाव पर जीएम ने 28 फरवरी तक बागजाता विस्थापित के चार विधवाओं की बहाली करने की बात कही. उन्होंने कहा कि जल्द मेडिकल होगा और 28 फरवरी तक बहाली की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.
जीएम के घोषणा के बाद दोपहर दो बजे जाम समाप्त हुआ. इसके बाद बी शिफ्ट में मजदूर खदान में काम करने गये. जानकारी के अनुसार गेट जाम के कारण सुबह की पाली में उत्पादन तथा अयस्क परिवहन प्रभावित हुआ. करीब तीन सौ टन अयस्क का उत्पादन नहीं हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




