30 की कटी हाजिरी

Updated at : 22 Jun 2014 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
30 की कटी हाजिरी

गालूडीह/घाटशिला : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह शिविर में स्थित तीन डिवीजनों का शनिवार को चांडिल कॉम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता ब्रज मोहन कुमार ने औचक निरीक्षण किया. मुख्य अभियंता ने बराज डिवीजन, सिंचाई डिवीजन और लघु वितरण प्रमंडल संख्या सात के कार्यालय में गये और निरीक्षण किया. मुख्य अभियंता जब उक्त कार्यालयों में पहुंचे, तो अधिकांश […]

विज्ञापन

गालूडीह/घाटशिला : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह शिविर में स्थित तीन डिवीजनों का शनिवार को चांडिल कॉम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता ब्रज मोहन कुमार ने औचक निरीक्षण किया. मुख्य अभियंता ने बराज डिवीजन, सिंचाई डिवीजन और लघु वितरण प्रमंडल संख्या सात के कार्यालय में गये और निरीक्षण किया. मुख्य अभियंता जब उक्त कार्यालयों में पहुंचे, तो अधिकांश परियोजना कर्मी और पदाधिकारी गायब मिले.

मुख्य अभियंता ने उपस्थिति बही मांगी और नाम पुकारना शुरू किया, परंतु अधिकांश कर्मी गायब मिले, जबकि हाजिरी बही में अधिकांश कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर चले गये थे. मुख्य अभियंता ने गायब कर्मियों की एक दिन की हाजिरी काट दी. तीनों डिवीजनों में करीब 30 ऐसे कर्मी थे, जो गायब पाये गये, उनकी हाजिरी काट दी गयी. जब मुख्य अभियंता यहां पहुंचे थे, तो विभिन्न डिवीजनों के कार्यपालक अभियंता, एसडीओ और कनीय अभियंता उपस्थित थे. मुख्य अभियंता बुरूडीह डैम का निरीक्षण करने गये थे. वहां से लौटते समय गालूडीह शिविर में पहुंच गये और निरीक्षण किया.

जानकारी हो कि सुवर्णरेखा परियोजना जब से राष्ट्रीय परियोजना में शामिल हुई है तब से इसकी निगरानी पहले से कहीं ज्यादा हो रही है. केंद्र राशि देने के पहले पूर्व में आबंटित राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र मांग रहा है. इसके कारण परियोजना के वरीय पदाधिकारी समय-समय पर औचक निरीक्षण कर काम के प्रति लापरवाह अभियंताओं और कर्मियों पर लगाम कस रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola