धालभूमगढ़ : बंद फाटक को पार करने में व्यवसायी की गयी जान

धालभूमगढ़ : जल्दबाजी में गंतव्य तक पहुंचने के लिए सुरक्षा की अनदेखी कर बंद रेलवे फाटक के नीचे से स्कूटर पार कर रहे व्यवसायी सह आरएमपी डॉक्टर की टाटा मेमू ट्रेन के धक्के से मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त धालभूमगढ़ के स्वर्गछीड़ा निवासी कल्याण घोष के रूप में की गयी. घटना बुधवार की दोपहर […]
धालभूमगढ़ : जल्दबाजी में गंतव्य तक पहुंचने के लिए सुरक्षा की अनदेखी कर बंद रेलवे फाटक के नीचे से स्कूटर पार कर रहे व्यवसायी सह आरएमपी डॉक्टर की टाटा मेमू ट्रेन के धक्के से मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त धालभूमगढ़ के स्वर्गछीड़ा निवासी कल्याण घोष के रूप में की गयी. घटना बुधवार की दोपहर 12 बजे धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ रेलवे फाटक के पास हुई. घटना के करीब साढ़े पांच घंटे बाद जीआरपी ने शव उठाया. उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल में भेज दिया गया है. धालभूमगढ़ में जीआरपी थाना नहीं होने के कारण घाटशिला से जीआरपी पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




