बाघुड़िया : मैट्रिक टॉपर राम हांसदा कर रहा दिहाड़ी मजदूरी

Updated at : 04 Jul 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
बाघुड़िया : मैट्रिक टॉपर राम हांसदा कर रहा दिहाड़ी मजदूरी

गालूडीह : बाघुड़िया उत्क्रमित उच्च विद्यालय से इस वर्ष मैट्रिक टॉपर बना राम हांसदा गरीबी के कारण दिहाड़ी मजदूरी करने को विवश है. सुकरीगड़िया निवासी बुद्धिनाथ हांसदा के पुत्र राम हांसदा ने मैट्रिक में 391 (78.2 प्रतिशत) अंक प्राप्त किया है. इंटर में नामांकन कराने का पैसा उसके पास नहीं है. उसके पिता मजदूरी करते […]

विज्ञापन

गालूडीह : बाघुड़िया उत्क्रमित उच्च विद्यालय से इस वर्ष मैट्रिक टॉपर बना राम हांसदा गरीबी के कारण दिहाड़ी मजदूरी करने को विवश है. सुकरीगड़िया निवासी बुद्धिनाथ हांसदा के पुत्र राम हांसदा ने मैट्रिक में 391 (78.2 प्रतिशत) अंक प्राप्त किया है. इंटर में नामांकन कराने का पैसा उसके पास नहीं है. उसके पिता मजदूरी करते हैं.

वह इंटर की पढ़ाई करना चाहता है. वह हर दिन सुबह में घर से पानी-भात टिफिन में लेकर साइकिल से गालूडीह स्टेशन आता है. सुबह के लोकल से जमशेदपुर जाता है. वहां मजदूरी करता है. काम कर वह शाम सात बजे डाउन लोकल से गालूडीह उतरता है. फिर साइकिल लेकर बाघुड़िया जाता है. सोमवार को सम्मान समारोह में उसका नाम सबसे पहले पुकारा गया, लेकिन वह उपस्थित नहीं था. पूछने पर कहा वह काम करने गया है.

रामदास सोेरेन ने कहा राम हांसदा का करायेंगे कॉलेज में नामांकन: पूर्व विधायक रामदास सोेरन ने मंच से घोषणा की कि प्रतिभावान छात्र की प्रतिभा को कुंठित होने नहीं देंगे. मैं राम हांसदा का कॉलेज में नामांकन कराउंगा. पुस्तक समेत जो भी जरूरत होगी, पूरी करूंगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola