स्कूल बचाने सड़क पर उतरे केवी सुरदा के छात्र

Published at :27 Mar 2014 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल बचाने सड़क पर उतरे केवी सुरदा के छात्र

घाटशिला : केंद्रीय विद्यालय सुरदा की बंदी के फरमान के विरोध में बुधवार की सुबह विद्यार्थियों ने अभिभावक के साथ मुसाबनी- सुरदा मार्ग लगभग तीन घंटे तक जाम रखा. विद्यार्थियों ने मुसाबनी जाने के क्रम में जाम स्थल पर बीडीओ मुजाहिद अंसारी का वाहन रोका और उनसे स्कूल को बंद होने से बचाने के लिए […]

विज्ञापन

घाटशिला : केंद्रीय विद्यालय सुरदा की बंदी के फरमान के विरोध में बुधवार की सुबह विद्यार्थियों ने अभिभावक के साथ मुसाबनी- सुरदा मार्ग लगभग तीन घंटे तक जाम रखा.

विद्यार्थियों ने मुसाबनी जाने के क्रम में जाम स्थल पर बीडीओ मुजाहिद अंसारी का वाहन रोका और उनसे स्कूल को बंद होने से बचाने के लिए पहल करने का आग्रह किया. दुकानें भी बंद करायी. इस दौरान बीडीओ और सीओ को भी घेर कर रखा गया. बच्चों का आरोप है कि बीडीओ ने गुस्से मे वाहन चालक को बच्चों के ऊपर से वाहन ले जाने को कह दिया. बीडीओ के इस बयान से अभिभावक भड़क गये और उन्हें घेर लिया. वाहन पर बीडीओ के साथ सीओ सत्यवीर रजक भी थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola