तेज रफ्तार बाइक से गिर कर महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

जामा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव के पास हुई घटना, पीऐएमसीएच में तोड़ा दम

विज्ञापन

मका नगर. जामा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गयी. मृतका निरामी देवी (35) जामा थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव की रहनेवाली थी. मृतका का बेटा हीरालाल राउत ने बताया सोमवार को मां निरामी देवी चाचा-चाची के साथ बासुकिनाथ पूजा करने गयी थी, जहां से लौटने के दौरान पीपरा के पास संतुलन बिगड़ जाने से बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. मृतका दो बच्चों की मां थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola