परीक्षा में अव्वल छात्र-छात्राओं ने वोटरों को जागरूक करने का लिया संकल्प

Updated at : 05 May 2024 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा में अव्वल छात्र-छात्राओं ने वोटरों को जागरूक करने का लिया संकल्प

प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य अजीत कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक अविभावक मीटिंग आयोजित की गयी

विज्ञापन

जामा. प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य अजीत कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक अविभावक मीटिंग आयोजित की गयी. इसमें स्वीप कार्यक्रम सह प्रतिभा सम्मान समारोह हेतु विद्यालय से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. पोषक क्षेत्र के अभिभावक व विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा महामुनि किस्कू की उपस्थिति में मैट्रिक उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका दिखायी. साथ ही 10 उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में अपने वक्तव्य को रखा. सभी छात्र-छात्राओं ने स्वीप कार्यक्रम के तहत पूरे समाज को मतदान के महत्व एवं मतदान का संकल्प लिया. इन 10 छात्र-छात्राओं में राहुल कुमार यादव 442 अंक, जुली कुमारी 441 अंक, रोमन कुमार 435 अंक, निशा कुमारी 426, तब्बू कुमारी 415, तनिष्क मांझी 412, सुमित कुमारी 407, सुशील कुमार सिन्हा 406, मंजू मुर्मू 405, रीना कुमारी 404 अंक प्राप्त की है. इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के विज्ञान संकाय के 10 उत्कृष्ट छात्रों में पीयूष आनंद ने 428 अंक, निलेश कुमार 420, जयराम पंडित 417, राकेश कुमार यादव 401, राजीव कुमार मंडल 395, सचिन कुमार दर्वे 389, शगुन कुमारी 386, अभिषेक कुमार 372 अंक, गौरव कुमार 372, देवराज 356 प्राप्त किया. इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के कला संकाय के 10 उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं में किरण कुमारी 399 अंक, विपुल कुमार 397, विष्टि शील 395 अंक, श्रीकांत कुमार 394, रिया कुमारी सील 394, अमित कुमार 393, रेखा कुमारी ने 386, हेमंत सील 385, स्वीटी कुमारी 380, विकेश राणा ने 380 प्राप्त किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बुलबुल कुमार का योगदान महत्वपूर्ण रहा. कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता से संबंधित विचारों को छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करने में शिक्षक जीवन कुमार साह, शंभू भंडारी, शाकंभरी ,सरिता, कुंदन, अनामिका कुमारी, प्रबोध सोरेन, नयन कुमार, अभिजीत दत्ता, मंजू मुर्मू, नीरज कुमार, मृत्युंजय कुमार ने शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola