निर्माणाधीन सड़क पर उड़ती धूल से ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन
निर्माणाधीन सड़क पर उड़ती धूल से ग्रामीण परेशान

ढोड़ली पंचायत के सिमरा गांव हरिणगोहाल से सुगनीबाद तक निर्माणाधीन सड़क पर उड़ती धूल से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन

छात्रों व राहगीरों को हो रही परेशानी, ग्रामीणों ने उठायी आवाज प्रतिनिधि, जामा जामा प्रखंड अंतर्गत ढोड़ली पंचायत के सिमरा गांव हरिणगोहाल से सुगनीबाद तक निर्माणाधीन सड़क पर उड़ती धूल से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. इन दिनों सड़क निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है, लेकिन नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण दिनभर धूल का गुबार बना रहता है. यह सड़क पिपरा, कदरजोरिया, कामुडुमरिया, बसबुटिया, दुबरीकदेली, हल्दीपट्टी, भोड़ाबदार और बेलकुपी गांवों से होकर गुजरती है, जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं. कार्य शुरू होने के बाद से आसपास के ग्रामीणों के साथ-साथ इस मार्ग से आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि शुरुआती दिनों में दो-तीन दिनों तक पानी का छिड़काव किया गया था, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है. इससे सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और घर-दुकानों में धूल जमने जैसी समस्याएं हो रही हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण तिरुपति कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है और यह कार्य लगभग तीन वर्षों से लंबित है. ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित पानी छिड़काव की मांग की है.

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola