स्टेयरिंग ने दिया धोखा, सड़क किनारे पलटा दाल लदा ट्रक; चालक घायल

Updated:
विज्ञापन

दलदली के समीप दुर्घटना के बाद सड़क किनारे पलटा दाल लदा ट्रक. | Prabhat Khabar Network

दुमका-रामपुरहाट मार्ग पर स्टेयरिंग फेल होने से दाल लदा ट्रक पलटा. हादसे में ट्रक चालक घायल, खलासी बाल-बाल बचा. देखें पूरी खबर.

विज्ञापन

दुमका : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग (एनएच-114ए) पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दलदली गांव के समीप मंगलवार को दाल लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि खलासी बाल-बाल बच गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बहरमपुर से बिहार जा रहा था ट्रक

घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी. वहां चालक का इलाज कराया गया. चालक भास्कर राज मुंशी ने पुलिस को बताया कि वह पश्चिम बंगाल के बहरमपुर से दाल लेकर बिहार जा रहा था. इसी दौरान अचानक ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया.

पुलिस ने ट्रक किया जब्त

हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि खलासी को किसी तरह की चोट नहीं आयी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर चालक के बयान के आधार पर स्टेयरिंग फेल होने को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola