ePaper

उचक्कों ने महिला के हाथ से छीना सोने का चेन और कानबाली

Updated at : 27 May 2024 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
उचक्कों ने महिला के हाथ से छीना सोने का चेन और कानबाली

दिनदहाड़े गांधी मैदान के पास दिया घटना को अंजाम, छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन

दुमका नगर. गांधी मैदान चौक से दिनदहाड़े बाइक सवार उचक्के ने महिला के सोने का चेन और कानबाली छीनकर फरार हो गये. डंगालपाड़ा गांधी मैदान के पास की रहनेवाली पीड़िता जयश्री देवी ने छिनतई की लिखित शिकायत नगर थाना में की. जयश्री देवी ने बताया कि वह अन्य दिनों की तरह सोमवार को ऊं शांति से पैदल घर की ओर लौट रही थी. गांधी मैदान के पीछे पहुंचते युवक ने आंटी-आंटी कहकर आवाज लगायी. रुकते ही युवक अपने को बनारस का बताते हुए कहा आपका दो बेटा-बेटी है. आपके ऊपर ग्रह का साया है. यह कहकर कहा कि आप अगरबत्ती खरीद कर दें. युवक पर शक होने पर महिला ने कानबाली और गले का चेन खोलकर हाथ में ले लिया. उस वक्त दूसरा साथी भी अगरबत्ती लेने पहुंचा और लेकर दुकान से बाहर निकल गया. अगरबत्ती खरीदकर जयश्री देवी दुकान से बाहर निकली. युवक को अगरबत्ती दे रही थी. इसी दौरान युवक ने हाथ में झपट्टा मारकर चेन और कानबाली छीन ली. पहले से बाइक पर सवार साथी के साथ बैठकर फरार हो गया. महिला को जबतक कुछ समझ में आता. तब तक बाइक सवार उचक्के फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola