सिउड़ी-नाला नई रेल लाइन परियोजना को लेकर पहल, बैठक में बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

झारखंड-बंगाल को जोड़ेगी नई सिउड़ी-नाला रेल लाइन. वीरभूम, जामताड़ा और दुमका के लिए बढ़ी उम्मीदें. आवागमन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा.

विज्ञापन

रानीश्वर : दुमका के पड़ोसी पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला मुख्यालय सिउड़ी से जामताड़ा जिले के नाला तक बक्रेश्वर और राजनगर होते हुए नई रेल लाइन बिछाने की पहल तेज हो गई है. सिउड़ी-नाला तथा सिउड़ी-प्रांतिक (बोलपुर-शांतिनिकेतन) नई रेल लाइन परियोजना की प्रगति को लेकर पूर्व रेलवे के सदर कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोनों रेल परियोजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा

बैठक में पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा मंत्री सह सिउड़ी विधायक जगरनाथ चट्टोपाध्याय, पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय तथा वीरभूम के जिलाधिकारी धवल जैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में दोनों प्रस्तावित रेल परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और आगे की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

नई रेल लाइन से झारखंड-बंगाल के कई क्षेत्रों को फायदा

प्रस्तावित सिउड़ी-नाला रेल लाइन के तैयार होने से पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के साथ झारखंड के जामताड़ा और संलग्न दुमका जिले के लोगों को भी सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. नई रेल लाइन बनने से इन क्षेत्रों के बीच आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और लोगों को बेहतर रेल संपर्क मिल सकेगा.

बैठक के बाद परियोजना को लेकर बढ़ी उम्मीद

दोनों प्रस्तावित रेल परियोजनाओं को लेकर हुई बैठक के बाद इनके आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है. परियोजना की खबर से वीरभूम के साथ जामताड़ा और दुमका जिले के लोगों में भी उत्साह है. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नई रेल लाइन के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन के साथ व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola