घर में घुसा रसल वाइपर, परिवार में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
रसल वाइपर सांप के निकलने से फैली दहशत, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू. | Prabhat Khabar Network
गोपीकांदर में एक घर में रसल वाइपर सांप मिलने से परिवार दहशत में आ गया. सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से सांप का रेस्क्यू किया. सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार ने राहत की सांस ली.
प्रतिनिधि, गोपीकांदर : गोपीकांदर दुर्गा मंदिर के समीप स्थित अमित सिंह के घर में रसल वाइपर सांप निकल आने से परिवार के लोगों में दहशत फैल गयी. सांप के घर में मौजूद होने के कारण परिवार के सदस्य भय के कारण घर के अंदर आने-जाने से भी कतरा रहे थे.
सूचना मिलते ही पहुंची रेस्क्यू टीम
घटना की सूचना मिलने पर काठीकुंड, दुर्गापुर और गोपीकांदर वन विभाग की रेस्क्यू टीम को फोन के माध्यम से जानकारी दी गयी. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम गोपीकांदर स्थित अमित सिंह के घर पहुंची और काफी सावधानी के साथ रसल वाइपर सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया.
घने जंगल में छोड़ा गया सांप
रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित रूप से काठीकुंड थाना क्षेत्र के कांटा पहाड़ स्थित घने जंगल में छोड़ दिया. सांप के सुरक्षित हटाये जाने के बाद घर के लोगों ने राहत की सांस ली.
वन विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का विषैला या जंगली जीव दिखने पर स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें और तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें.

आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए