हादसा :: बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, हालत गंभीर
एनएच 133 पर सरैयाहाट प्लस विद्यालय के पास हुई घटना, मिनी बस के ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही बाइक टकरा गयी
सरैयाहाट. एनएच 133 पर सरैयाहाट प्लस विद्यालय के पास सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को इलाज हेतु सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक रहने के कारण घायल युवक को देवघर रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के मंडलडीह गांव के मिथुन शर्मा (24) व तालझारी थाना क्षेत्र के खिजुरमा गांव के रामू राय के रूप में हुई है. एक बाइक सवार यात्री बस को ओवरटेक कर रहे थे. तभी सामने से दूसरी बाइक आ गयी, जिससे दोनों बाइक में सीधी भिडंत हो गयी. इससे बाइक के परखच्चे उड़ गये. दोनों बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था. ऐसे में दोनो युवक के सर में गंभीर चोट लगी है. फोटो
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए