पीएचडी की 394 सीटों में 175 पर नामांकन की दूसरी सूची जल्द, 20 सितंबर से कोर्सवर्क
बैठक में उपस्थित कुलपति और अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की रिक्त सीटों पर जल्द जारी होगी दूसरी सूची. 20 सितंबर से शुरू होंगी कोर्सवर्क कक्षाएं.
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन को लेकर शनिवार को कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में रिक्त सीटों के लिए जल्द दूसरी सूची जारी करने और पीएचडी कोर्सवर्क की कक्षाएं 20 सितंबर से शुरू करने का निर्णय लिया गया.
आपके शहर में
394 सीटों में 175 एडमिशन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीना नीलिमा लकड़ा ने बताया कि पीएचडी के लिए कुल 394 सीटें जारी की गयी थीं, जिनमें अब तक 175 विद्यार्थियों के एडमिशन रिपोर्ट प्राप्त हुए हैं. शेष रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए दूसरी सूची जल्द जारी की जायेगी.
स्थायी शिक्षक बनेंगे शोध निर्देशक
बैठक में निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले स्थायी शिक्षकों को पीएचडी शोध निर्देशक बनने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया. शिक्षक के पास पीएचडी की उपाधि होना जरूरी होगा. प्रोफेसर के पांच, एसोसिएट प्रोफेसर के तीन और असिस्टेंट प्रोफेसर के दो शोध पत्र प्रकाशित होना आवश्यक होगा.
शोधार्थियों को जल्द मिलेगा सुपरवाइजर
सभी शोधार्थियों को जल्द शोध निर्देशक आवंटित करने का निर्णय लिया गया, ताकि फेलोशिप के लिए चयनित विद्यार्थियों को परेशानी न हो. विश्वविद्यालय प्रशासन ने नामांकन से जुड़े कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया.
कॉमर्स-संथाली की सीटें दूसरी सूची में
कॉमर्स और संथाली विषय में रिक्त एक-एक सीट का परिणाम दूसरी सूची में जारी करने पर सहमति बनी. कुलपति ने वर्तमान सत्र की नामांकन प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने का निर्देश दिया. इसके बाद नए सत्र के पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
बैठक में पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ. जैनेंद्र यादव, रजिस्ट्रार डॉ. अब्दुस सत्तार, एफओ डॉ. संजय कुमार सिन्हा सहित सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, पीएचडी नामांकन समिति के सदस्य एवं अन्य विश्वविद्यालय पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए