जुलाई से आंगनबाड़ी के बच्चों की थाली से गायब अंडा, पोषाहार पर भी संकट

Updated:
विज्ञापन

आसनबनी आंगनबाड़ी केंद्र 7 | Prabhat Khabar Network

रानीश्वर आंगनबाड़ी केंद्रों में जुलाई से बच्चों को अंडा नहीं मिल रहा. अगस्त में भी पोषाहार नहीं पहुंचा. जानें पूरी समस्या और असर.

विज्ञापन

रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में जुलाई से बच्चों को अंडा नहीं मिलने का मामला सामने आया है. आसनबनी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 7 की सेविका के अनुसार केंद्र में 17 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें शनिवार को 12 उपस्थित थे. आधार कार्ड और केवाईसी नहीं होने के कारण नामांकित बच्चों की संख्या भी घट रही है. केंद्र का भवन जर्जर होने के कारण फिलहाल सेविका के घर से संचालन हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
आसनबनी आंगनबाड़ी केंद्र 7 | Prabhat Khabar Network
आसनबनी आंगनबाड़ी केंद्र 7 | Prabhat Khabar Network

अगस्त में भी नहीं पहुंचा पोषाहार

सेविका ने बताया कि अगस्त में पोषाहार की आपूर्ति भी नहीं हुई है और उपलब्ध राशन से किसी तरह भोजन तैयार किया जा रहा है. नियमानुसार 3 से 6 वर्ष के बच्चों को सुबह सूजी का हलुआ और अंडा तथा दोपहर में खिचड़ी दी जानी है. फंड के अभाव में जुलाई से अंडा बंद है. रानीश्वर में कुल 207 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं और यह समस्या सभी केंद्रों में होने की जानकारी है.

पौष्टिक भोजन मिलने से बढ़ेगी बच्चों की उपस्थिति

केंद्र की सेविका सह झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की प्रखंड अध्यक्ष शहनाज परवीन ने कहा कि बच्चों को नियमित पौष्टिक भोजन और कर्मचारियों को नियमित मानदेय देने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि नियमित पौष्टिक भोजन मिलने से केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति बढ़ेगी.

पदाधिकारी ने जांच की बात कही

पदाधिकारी ने कहा कि अंडे के लिए आवंटन कब से नहीं है, इसकी जानकारी लेकर सही तथ्य सामने लाया जायेगा. शुक्रवार को एक केंद्र के निरीक्षण के दौरान यह शिकायत मिली है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola