एसकेएमयू ने जारी किया परिणाम : बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट 100%, एमबीबीएस में 81.82% सफल
Updated:
विज्ञापन
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग (सत्र 2024-28) और एमबीबीएस (सत्र 2021-26) का परीक्षाफल जारी किया है. बीएससी नर्सिंग के सभी छात्र सफल घोषित.
विज्ञापन
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर-2 परीक्षा 2025, सत्र 2024-28 और एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल पार्ट-2 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 (II), सत्र 2021-26 का परीक्षाफल जारी कर दिया है. बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर-2 में शामिल सभी परीक्षार्थी सफल घोषित किये गये हैं. परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा.
आपके शहर में
विज्ञापन
एमबीबीएस में 81.82 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल
एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल पार्ट-2 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 (II) में 81.82 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाफल जारी होने के बाद संबंधित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों में परिणाम को लेकर बनी उत्सुकता खत्म हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन