राज्य की जनता बना चुकी है परिवर्तन का मन: बाबूलाल

Updated:
विज्ञापन

जामा में विभिन्न दलों के कार्यकर्ता ने ली भाजपा की सदस्यता

विज्ञापन

दुमका. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में गुरुवार को महारो चौक में कार्यकर्ता अशोक मंडल के आवास पर विभिन्न दलों से आये कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी गयी. मौके पर झामुमो, जेकेएलएम एवं राजद के दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए. सदस्यता ग्रहण करने वाले में राजद के अजजा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम हांसदा, अनूपलाल मरांडी, आकाश मरांडी, सोमलाल मुर्मू, राजू मुर्मू, शिवधन मुर्मू, मनीष मरांडी शामिल थे. वहीं झामुमो से इसहाक मुर्मू, संजय मुर्मू, हरिकृष्ण मांझी, राजकुमार मांझी, सीताराम मुर्मू, सरदेश मांझी, राजमहल राउत, अजीत कुमार, मंगल मुर्मू, कदरू टुडू आदि शामिल हुए. वहीं जेकेएलएम के राजेंद्र मुर्मू, लुखीराम हेंब्रम, दिलीप बास्की, मुकेश मुर्मू, रूबीलाल टुडू, राघोन मुर्मू, बिनोद बिस्की, लक्ष्मण मुर्मू, रंजीत हेंब्रम, कुलदीप मुर्मू, किशन मुर्मू आदि शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है. महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने और घुसपैठ रोकने के लिए एनआरसी लागू करना बेहद जरूरी है. कहा कि राज्य में झामुमो-कांग्रेस बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देकर उनके अवैध दस्तावेज तैयार किये जा रहे हैं, जो राज्य के लिए गंभीर खतरे के संकेत हैं. उन्होंने 1951 के जनगणना के आंकड़ों को पेश करते हुए आदिवासियों की घटती आबादी को लेकर चिंता जतायी. कहा: हेमंत सरकार ने पांच लाख नौकरी, चूल्हा खर्च जैसे वादे कर राज्य की जनता को ठगने का काम किया है. अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो राज्य के 2 लाख 87 हजार पद भरे जायेंगे. महिलाओं को गोगो दीदी योजना से 2100 रुपये प्रतिमाह सरकार बनते ही दिये जायेंगे. झारखंडियों को 500 रुपये में गैस सिलिंडर दिया जायगा. मौके पर जामा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू, जिलाध्यक्ष गौरवकांत, विधानसभा प्रभारी सीताराम पाठक, राजू पुजहर, राजू दरबे, श्रीकांत कुंवर, रंजीत कुंवर, इंद्रकांत यादव, दुर्योधन राय, महेंद्र मंडल, जीतलाल राय, निरंजन मंडल, पानेशल टुडू, दिलीप सेन, रामफल लायक, नयन दा, निरंजन दत्ता, विनय यादव, रूपेश मंडल, कृष्णा मंडल, दर्शन हेंब्रम, आनंदी राउत आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola