दुमका में एनटीईपी कर्मचारी संघ का पुनर्गठन, सीमांत हांसदा अध्यक्ष और दोयल दे बने उपाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

नए पदाधिकारी का अभिनंदन करते संगठन के सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुमका में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघ का पुनर्गठन किया गया है. सीमांत हांसदा को अध्यक्ष और दोयल दे को उपाध्यक्ष चुना गया है. यह कदम कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से उठाया गया है.

विज्ञापन

दुमका : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कार्यरत कर्मचारियों के हितों, अधिकारों और समस्याओं को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से एनटीईपी कर्मचारी संघ, दुमका का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी का गठन करते हुए सीमांत हांसदा को अध्यक्ष और दोयल दे को उपाध्यक्ष चुना गया. वहीं फ्रांसिस बबलू सोरेन को महासचिव, आशीष पंजीयरा को सचिव, उज्जवल सोरेन को उपकोषाध्यक्ष, कुंवर मुर्मू को कोषाध्यक्ष और आनंद हांसदा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी. अन्य कर्मचारियों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.

विज्ञापन

कर्मचारियों की समस्याएं मजबूती से उठाने का संकल्प

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि एनटीईपी कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं, वेतन, सेवा सुरक्षा, कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाओं और अन्य जायज मांगों को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जायेगा. कर्मचारियों के बीच एकजुटता और आपसी समन्वय को मजबूत करने के लिए संघ लगातार काम करेगा.

टीबी उन्मूलन में कर्मचारियों की अहम भूमिका

पदाधिकारियों ने कहा कि टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने में एनटीईपी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है. ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना जरूरी है. संघ के पुनर्गठन से जिले के एनटीईपी कर्मचारियों में उत्साह और नयी ऊर्जा का संचार हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola