रानीश्वर के निझुरी में 3 दिन से अंधेरा:50 घरों की बिजली गुल,जला ट्रांसफार्मर
जला हुआ बिजली ट्रांसफार्मर| Prabhat Khabar Network
रानीश्वर के निझुरी गांव में 50 घर अंधेरे में. 3 दिन से बिजली नहीं, गर्मी में बढ़ी परेशानी. नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग.
प्रतिनिधि, रानीश्वर . दक्षिणजोल पंचायत के निझुरी गांव में तीन दिन पहले 25 केवी का बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 50 घरों में अंधेरा छा गया है . ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है . लगातार तीन दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है .
आपके शहर में
बिजली से चलने वाले उपकरण पड़े हैं बंद
ट्रांसफार्मर जलने के कारण गांव में बिजली से संचालित सभी उपकरण बंद पड़े हैं . गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है . ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहा है .
उपभोक्ता विद्युत घोष ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से करीब 50 घरों की बिजली गुल है . तीन दिनों से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं .
नये ट्रांसफार्मर के लिए विभाग को दिया आवेदन
ग्रामीणों ने बिजली समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग के अभियंता को आवेदन देकर जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है . ग्रामीणों का कहना है कि खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करना जरूरी है, ताकि लोगों को राहत मिल सके .
फिलहाल निझुरी गांव के करीब 50 परिवार नये ट्रांसफार्मर लगने और बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए