बड़ी घटना को निमंत्रण देती दस फीट गहराई तक धंसी आधी सड़क

Updated:
विज्ञापन

मुख्य नहर के सर्विस रोड पर बना मरणकूप | Prabhat Khabar Network

रानीश्वर में सिंचाई विभाग के कैंप कार्यालय के पास सर्विस रोड पर बना जानलेवा गड्ढा. बारिश से बढ़ रहा है खतरा, देखें तस्वीरें.

विज्ञापन

रानीश्वर : मयुराक्षी बायांतट मुख्य नहर के सर्विस रोड के रांगालिया सिंचाई कार्यालय के समीप मरणकूप जैसा गड्ढा बना हुआ है. सर्विस रोड के आधा हिस्से तक रोड के नीचे करीब दस फीट तक गड्ढा बन गया है. साइकिल व मोटर साइकिल से चलते समय अचानक कोई गड्ढे में गिर जाने से उनकी जान जाने की संभावना है. यहां पर गड्ढा लंबे समय से बना हुआ है. बगल में ही सिंचाई विभाग का कार्यालय होने के बावजूद किन्हीं को इसकी भनक तक नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन
मुख्य नहर के सर्विस रोड पर बना मरणकूप | Prabhat Khabar Network
मुख्य नहर के सर्विस रोड पर बना मरणकूप | Prabhat Khabar Network

सिंचाई विभाग के कैंप कार्यालय के सामने ही बनी खतरनाक स्थिति

रानीश्वर व हरिपुर शाखा नहर पक्कीकरण कार्य करने वाले संवेदक का रांगालिया कार्यालय परिसर में ही कैंप कार्यालय है. निर्माण सामग्री भी कार्यालय परिसर के अंदर रखा गया है. इसके बावजूद सर्विस रोड पर बने इस खतरनाक गड्ढे की ओर ध्यान नहीं दिया गया है.

बारिश का पानी गिरने से बढ़ता जा रहा गड्ढा

बारिश का पानी सर्विस रोड पर बहकर उसी गड्ढे में गिरने से गड्ढा सर्विस रोड के आधा हिस्से तक बढ़ चुका है. विशेषकर रात के अंधेरे में दुर्घटना होने की ज्यादा संभावना बनी रहती है.

मोरम डालकर आसानी से भरा जा सकता है गड्ढा

स्थानीय लोग. स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां पर गड्ढा बना है, उसी जगह सिंचाई विभाग के संवेदक का कैंप कार्यालय है. दो-चार ट्रैक्टर मोरम गिरा दिये जाने से गड्ढा भरा जा सकता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola