प्रमुख ::: आवंटन की मांग के लिए भेजा जायेगा अधियाचना-पत्र

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सावन में विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव बासुकिनाथ धाम का आयोजन होना है. दश-विदेश से प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बासुकिनाथ के जलाभिषेक के लिए बासुकिनाथ पहुंचते हैं. जिला प्रशासन श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक बाबा बासुकिनाथ का दर्शन कराने हेतु प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने की श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक, कहा

संवाददाता, दुमका

राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव बासुकिनाथ 2024 की तैयारी से संबंधित बैठक समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सावन में विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव बासुकिनाथ धाम का आयोजन होना है. दश-विदेश से प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बासुकिनाथ के जलाभिषेक के लिए बासुकिनाथ पहुंचते हैं. जिला प्रशासन श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक बाबा बासुकिनाथ का दर्शन कराने हेतु प्रतिबद्ध है. मेला के सफल आयोजन के लिए अभी से ही युद्धस्तर पर कार्य करते हुए मेला प्रारंभ होने के पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ कर लेने की आवश्यकता है. इस संबंध में आवश्यक है कि मेला की व्यापक तैयारियों के लिए राशि का आकलन हुए आवंटन उपलब्ध कराने के लिए विभाग को अधियाचना-पत्र जल्द भेज दिया जाये. ताकि विभाग से ससमय करते आवंटन प्राप्त हो एवं सभी व्यवस्थाएं मेला प्रारंभ होने के पूर्व सम्पन्न कराए जा सकें.

कांवरिया रूट में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था करें दुरुस्त

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि कांवरिया रूट में बैरिकेडिंग, स्ट्रीट लाइट, साज सज्जा, ओपी की व्यवस्था की जाये. ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो. उन्होंने कहा कि जगह-जगह पर शौचालय, पानी की व्यवस्था की जाये, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल की समस्या न हो. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए बेहतर ढंग से बैरिकेडिंग की जायेगी. बैठक में पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा, आइटीडीए निदेशक रवि जैन, सहायक समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola