मसानजोर डैम का जलस्तर बढ़ने से लगातार छोड़ा जा रहा पानी, 7 फ्लाड और 3 हाई लेवल गेट खुले

Updated:
विज्ञापन

मसानजोर डैम से निकासी की जा रही है पानी | Prabhat Khabar Network

मसानजोर डैम से लगातार पानी की निकासी के बावजूद जलस्तर 386.50 फीट पर स्थिर बना हुआ है. प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है. जानें डैम की ताजा अपडेट।

विज्ञापन

मसानजोर डैम में बढ़ा पानी, 7 फ्लाड और 3 हाई लेवल गेट से निकासी

रानीश्वर. पिछले कई दिनों से हुई बारिश के कारण मसानजोर डैम का जलस्तर बढ़ गया है. इसे देखते हुए डैम प्रबंधन की ओर से लगातार गेट खोलकर मयुराक्षी नदी में पानी छोड़ा जा रहा है. रविवार की सुबह डैम का जलस्तर 386.50 फीट दर्ज किया गया. शनिवार को भी जलस्तर 386.50 फीट ही था, जबकि शुक्रवार को यह बढ़कर 387.10 फीट पहुंच गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
मसानजोर डैम से निकासी की जा रही है पानी | Prabhat Khabar Network
मसानजोर डैम से निकासी की जा रही है पानी | Prabhat Khabar Network

सात फ्लाड और तीन हाई लेवल गेट खुले

जलस्तर बढ़ने के बाद पहले डैम के हाई लेवल के दो गेट खोलकर 3000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी. इसके बाद हाई लेवल का एक और गेट खोलकर 4500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसके बावजूद जलस्तर बढ़ने पर डैम के छह फ्लाड गेट खोले गये. शनिवार से सात फ्लाड गेट और तीन हाई लेवल गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है.

सात फ्लाड गेट से 7000 क्यूसेक पानी निकासी

जलस्तर 386.50 फीट रहने और फ्लाड गेट पर पानी का दबाव कम होने से फिलहाल इन गेटों से कम पानी की निकासी हो रही है. जानकारी के अनुसार, एक फ्लाड गेट से 1000 क्यूसेक के हिसाब से सात गेट से 7000 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है. वहीं तीन हाई लेवल गेट से 4500 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है.

पन बिजली केंद्र की एक यूनिट भी चालू

इसके अलावा डैम के पन बिजली केंद्र की एक यूनिट चालू रहने के कारण टर्बाइन से भी पानी की निकासी हो रही है. डैम में खतरे का निशान 398 फीट पर है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola