कीटनाशक खायी युवती की इलाज के दौरान पीजेएमसीएच में मौत

नगर थाना क्षेत्र के शिव पहाड़ के राम रतन सिंह मोहल्ले की घटना
दुमका नगर. शहर के शिव पहाड़ स्थित राम रतन सिंह मोहल्ले में बुधवार को कीटनाशक खाने से युवती की मौत हो गयी. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. मृतका मेहर खातुन(19) राम रतन सिंह रोड मोहल्ले की रहनेवाली थी. मृतका के पिता फिरोज अंसारी ने बताया कि उनकी बेटी ने प्रेम विवाह किया था. तबीयत खराब रहने के कारण उसे घर लाया गया था. आशंका जताया कि पति के साथ मनमुटाव के कारण उसने कीटनाशक खा ली. घटना के वक्त घर में कोई नहीं था. जब घर लौटे तो उसे तड़पते देखा. आनन-फानन में उसे बेहोशी की हालत में पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




