ePaper

Photos: दुमका में मयूराक्षी नदी पर झारखंड का सबसे लंबा पुल बनकर तैयार, सैलानियों को कर रहा आकर्षित

Updated at : 26 Apr 2023 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
Photos: दुमका में मयूराक्षी नदी पर झारखंड का सबसे लंबा पुल बनकर तैयार, सैलानियों को कर रहा आकर्षित

झारखंड का सबसे लंबा पुल दुमका में मयूराक्षी नदी पर बनकर तैयार हो गया है. 2340 मीटर लंबी इस पुल के निर्माण में 198 करोड़ से अधिक की राशि लगी है. यह पुल यह दुमका सदर प्रखंड के कुमड़ाबाद को मसलिया के मकरमपुर को जोड़ते हुए सिंगरी-हरको पथ से कनेक्ट कर रही है.

विज्ञापन
undefined

दुमका, आनंद जायसवाल : दुमका में मयूराक्षी नदी पर झारखंड का सबसे लंबा पुल बनकर तैयार हो गया है. शहर से सटे दुमका एयरपोर्ट-चकलता पथ पर मुड़ाबहाल से आगे कुमड़ाबाद में इस पुल का एक छोर है, तो दूसरा मसलिया के मकरमपुर में. यानी यह पुल दुमका सदर प्रखंड के कुमड़ाबाद को मसलिया के मकरमपुर को जोड़ते हुए सिंगरी-हरको पथ से कनेक्ट कर रही है.

undefined

करीब 15 किलोमीटर नजदीक आयी दुमका शहर की आबादी

इस उच्चस्तरीय पुल के बन जाने से जिले की एक बड़ी आबादी दुमका शहर के 14-15 किलोमीटर नजदीक आ गयी है. पुल बनने से पहले मकरमपुर से दुमका जिला मुख्यालय की दूरी 30 किलोमीटर से भी अधिक थी.

undefined

पुल बन जाने से मकरमपुर से कुमड़ाबाद होते हुए दुमका पहुंच रहे लोग

दुमका शहर आने के लिए मसलिया प्रखंड के कोलारकोंदा पंचायत के मकरमपुर समेत दर्जनों गांव के ग्रामीणों को काफी घुमकर दुमका आना पड़ता था] पर पुल बन जाने से ऐसे लोग सीधे मकरमपुर से कुमड़ाबाद होते हुए दुमका पहुंच पा रहे हैं. यह दूरी मात्र 15 किलोमीटर की ही है.

undefined

सैलानियों को आकर्षित कर रहा

पहुंच पथ सहित 2.800 किलोमीटर लंबे इस पुल की चौड़ाई 16 मीटर हैं. हालांकि] बीच में सात स्पैन के बीच पुल को 30 मीटर चौड़ा किया गया है. जो सेल्फी प्वाइंट से लेकर पार्किंग जोन भी साबित होगा. बनते के साथ ही यह पुल सैलानियों को भी आकर्षित कर रहा है. इस पुल के निर्माण में लगभग 198.11 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.

undefined

मसानजोर डैम बनने के बाद कट गये थे कई गांव

मकरमपुर सहित कई गांव ऐसे हैं, जो पहले दुमका शहर से सटे थे. यानी नदी आवागमन में बाधक नहीं थी. मसानजोर डैम बनने के बाद बीच का इलाका डूब गया, तो मकरमपुर की आधी आबादी डैम के डूबक्षेत्र के उस पार रह गयी थी. एक तरह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. अब पुल बन जाने से ऐसे मसानजोर विस्थापित अब अपने सगे-संबंधियों से मिलने आने-जाने में परेशान नहीं होंगे. नौका से जाने की या घुमावदार रास्ते से जाने की जरूरत नहीं रहेगी. कॉलेज आने-जाने में युवाओं को सहुलियत होगी, तो व्यापार-रोजी-रोजगार भी समृद्ध होगा.

undefined

एक नजर में देखें झारखंड का सबसे लंबा पुल की स्थित

नदी का नाम : मयूराक्षी

पुल की कुल लंबाई : 2340 मीटर

एप्रोच सहित लंबाई : 2800 मीटर

चौड़ाई : 45 स्पैन में 16 मीटर और 7 स्पैन में 30 मीटर

स्पैन की संख्या : 52

पियर्स की संख्या : 51

कार्य आरंभ : 12.02.2018

कार्य समाप्ति : 31.03.2023

लागत : 198.11 करोड़

बनवाने वाला विभाग : स्टेट हाइवे ऑथोरिटी ऑफ झारखंड (शाज)

संवेदक कंपनी : राजवीर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola