3 बजे खुलेगा बाबा फौजदारीनाथ का पट, जन्माष्टमी पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब : सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

विज्ञापन

बासुकिनाथ मंदिर | Prabhat Khabar Network

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बासुकिनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की उम्मीद है. मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. बाबा फौजदारीनाथ मंदिर का पट तड़के 3 बजे खोल दिया जाएगा.

विज्ञापन

बासुकिनाथ : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शुक्रवार को बासुकिनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवरियों के पहुंचने की संभावना है. संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और प्रशासन पूरी तरह सजग है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर मेला क्षेत्र में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का लिया जायजा

मंदिर प्रभारी सह अंचल अधिकारी संजय कुमार और एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों ने कांवरिया रूट लाइन के साथ शिवगंगा के सभी घाटों का भी निरीक्षण किया. संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया.

सीसीटीवी से होगी मेला क्षेत्र की निगरानी

मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है. वरीय अधिकारी भी लगातार मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं. उपायुक्त ने मंदिर में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कांवरियों को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराने तथा भीड़ को नियंत्रित रखने का निर्देश दिया है.

तीन बजे खुलेगा बाबा फौजदारीनाथ मंदिर का पट

जन्माष्टमी को लेकर अहले सुबह तीन बजे बाबा फौजदारीनाथ मंदिर का पट कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. मंदिर का पट खुलने के बाद कांचा जल चढ़ाया जाएगा. इसके बाद सरकारी पूजा संपन्न होगी. सरकारी पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए बाबा पर जलार्पण शुरू कराया जाएगा.

कतार में पहुंचेंगे श्रद्धालु, स्वास्थ्य शिविर भी तैयार

जलार्पण के दौरान कतार व्यवस्था के तहत कांवरियों को गर्भगृह तक पहुंचाकर सुगमतापूर्वक पूजा-अर्चना करायी जाएगी. वहीं मंदिर सिंह द्वार स्थित स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक, एंबुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola