मसलिया में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, बिना हेलमेट 22 बाइक सवारों का चालान
AI-generated प्रतिकाताम्क तस्वीर
मसलिया पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की. बिना हेलमेट और कागजात के चल रहे 22 बाइक चालकों का चालान काटा गया, जिससे हड़कंप मच गया.
मसलिया: यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले बाइक चालकों के खिलाफ गुरुवार को मसलिया पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. थाना गेट के समीप दुमका-नाला मुख्य मार्ग पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व एएसआई प्राण टुडू ने किया.
आपके शहर में
41 दोपहिया वाहनों की हुई जांच
अभियान के दौरान मुख्य मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर हेलमेट, वाहन के जरूरी कागजात और डिक्की की जांच की गयी. करीब 41 वाहनों की जांच के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 22 चालकों का चालान काटा गया.
पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
वाहन जांच शुरू होते ही बिना हेलमेट और जरूरी कागजात के बाइक लेकर गुजर रहे चालकों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.
हेलमेट और कागजात साथ रखने की अपील
एएसआई प्राण टुडू ने वाहन चालकों से सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की. उन्होंने वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए