गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे दो मामलों में हुए दुमका कोर्ट में पेश, एक मामले में मिली जमानत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे को मधुपुर उपचुनाव के दौरान दर्ज हुए एक मामले में उन्हें जमानत मिल गयी है. इस दौरान अदालत में उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ लोइस मरांडी समेत भाजपा के कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
दुमका, आनंद जायसवाल : गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे गुरुवार को दुमका के व्यवहार न्यायालय में एमपी-एमएलए के मामलों के विशेष अदालत में पेश हुए. जिसमें मधुपुर उपचुनाव के दौरान दर्ज हुए एक मामले में उन्हें जमानत मिल गयी, जबकि देवघर में 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान दर्ज मामले सांसद डॉ निशिकांत दुबे, देवघर विधायक नारायण दास और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता की पेशी हुई. इस मामले में इन तीनों के बयान दर्ज हुआ. इस दौरान अदालत में उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ लोइस मरांडी समेत भाजपा के कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन