काठीकुंड थाना के पीछे नदी से शव बरामद, नहीं हो पायी शिनाख्त

Updated:
विज्ञापन

शव को नदी से निकालने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

विज्ञापन

काठीकुंड. काठीकुंड पुलिस ने सोमवार को थाना के पीछे श्मशान घाट से गुजरी नदी से एक शख्स का शव बरामद किया. घटना की जानकारी प्रशासन को तब हुई जब स्थानीय लोगों द्वारा नदी में पेट के बल उल्टे पड़े शव को देखा गया. सूचना के बाद इंस्पेक्टर एनके प्रसाद, थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. शव से आ रही दुर्गंध के कारण शव को निकालने में पुलिस को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी. शव को नदी से निकालने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. इस संबंध में थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पायेगा. शव को देखने व शव में लगे कीड़ों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मौत कुछ दिन पहले हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola