अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के इंतजार में सुरक्षित रख दिया

विज्ञापन

दुमका नगर. जरमुंडी थाना क्षेत्र के बोगली गांव के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. एंबुलेंस से दुमका आने के दौरान रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया. पीजेएमसीएच में चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के इंतजार में सुरक्षित रख दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola