अज्ञात वाहन के धक्के से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

लौटने के दौरान गांव के पास ही वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी

विज्ञापन

दुमका नगर. जामा थाना क्षेत्र के लकड़दीवानी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुई वृद्धा की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गयी. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. मृतका कलावती देवी (64) लकड़दीवानी गांव की रहनेवाली थी. मृतका की पुत्रवधु नारो देवी ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे बारापलासी बैंक पेंशन का रुपया निकालने गयी थी. जहां से लौटने के दौरान गांव के पास ही वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से वृद्धा को पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola