खेती का समय करीब, लैंपस में खाद-बीज गायब: रानीश्वर के किसानों की बढ़ी परेशानी
आसनबनी लैंपस | Prabhat Khabar Network
रानीश्वर के आसनबनी लैंपस में खाद और बीज उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान.किसानों ने प्रशासन से जल्द आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.
प्रतिनिधि, रानीश्वर.रानीश्वर प्रखंड के आसनबनी लैंपस में खाद-बीज उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान हैं. किसानों ने लैंपस में जल्द से जल्द खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग की है. उनका कहना है कि खरीफ और रबी फसल की खेती से पहले लैंपस में खाद-बीज उपलब्ध हो जाने से आसनबनी सहित आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों को काफी सुविधा मिलेगी.
आपके शहर में
लंबे समय से नहीं मिल रही खाद-बीज की सुविधा
किसानों के अनुसार आसनबनी लैंपस में लंबे समय से खाद और बीज उपलब्ध नहीं है. इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न लैंपस में भी किसानों को खाद-बीज की सुविधा नहीं मिल पा रही है. ऐसे में किसानों को मजबूरी में बाजार से खाद और बीज खरीदना पड़ रहा है.
किसानों का कहना है कि लैंपस के माध्यम से खाद-बीज उपलब्ध होने पर उन्हें बाजार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और खेती की तैयारी समय पर पूरी की जा सकेगी.
यह भी पढ़ें:
श्रावणी मेला ड्यूटी खत्म,अब पुलिसकर्मियों को 4 दिन आराम:DIG ने दी अनुमति, जानें कब से मिलेगी छुट्टी
खरीफ और रबी सीजन से पहले व्यवस्था की मांग
किसानों ने मांग की है कि खरीफ और रबी खेती शुरू होने से पहले लैंपस में पर्याप्त मात्रा में खाद और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जाए. इससे किसानों को समय पर कृषि सामग्री मिल सकेगी और उन्हें बाजार पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
बैंकिंग और फसल बीमा का हो रहा काम
इस संबंध में आसनबनी लैंपस के सहायक प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल लैंपस में बैंकिंग संबंधी कार्य किए जा रहे हैं. इसके साथ ही फसल बीमा समेत अन्य कार्य भी संचालित किए जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए