गेनुवाडीह मोड़ पर मवेशी लदा ट्रक पलटा, छह की मौत

Updated:
विज्ञापन

गेनुवाडीह मोड़ पर मवेशी लदा पलटा ट्रक.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मसलिया थाना क्षेत्र में देर रात मवेशियों से लदा एक एलपी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रक के खलासी का हाथ कट गया और 6 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच पशु तस्करी के एंगल से भी कर रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलिया : मसलिया थाना क्षेत्र के दलाही-आश्रम मोड़ मुख्य पथ पर गेनुवाडीह मोड़ के समीप बीती देर रात मवेशियों से लदा एक एलपी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रक के खलासी का हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया. वहीं, ट्रक में लदे तीन भैंस और तीन पाड़ा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

तेज रफ्तार में था ट्रक, तीखे मोड़ पर बिगड़ा संतुलन

जानकारी के अनुसार, मवेशियों से खचाखच भरा एलपी ट्रक आश्रम मोड़ की ओर से दलाही की तरफ तेज गति से जा रहा था. ट्रक का नंबर बीआर 06 जीएफ 8005 बताया गया है. गेनुवाडीह मोड़ के समीप तीखे मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया.

ट्रक के अंदर फंसे रहे कई मवेशी

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. ट्रक के पलटने से उसमें लदे कई मवेशी अंदर ही फंस गये. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम अहले सुबह मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी.

बचे मवेशियों को हटाने की बात, पुलिस जुटा रही जानकारी

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद ट्रक में बचे मवेशियों को कुछ लोग वहां से हटा ले गये. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था और ट्रक में कितने मवेशी लदे थे, इसकी भी जानकारी जुटायी जा रही है. पुलिस दुर्घटना के साथ-साथ संभावित पशु तस्करी के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola