जमीन विवाद में भाई को चाकू घोंपा, रेफर

दुमका : शहर के दुधानी मुहल्ले में रहने वाले अनुज शर्मा ने रविवार की सुबह अपने ही सगे भाई अमित कुमार शर्मा को चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया. हालांकि स्थिति नाजुक होते देख रेफर किये जाने के बाद […]
दुमका : शहर के दुधानी मुहल्ले में रहने वाले अनुज शर्मा ने रविवार की सुबह अपने ही सगे भाई अमित कुमार शर्मा को चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया. हालांकि स्थिति नाजुक होते देख रेफर किये जाने के बाद परिवार के लोग उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर लेते चले गये. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों भाई के बीच जमीन बंटवारे को लेकर पहले से ही कहासुनी चल रही थी.
रविवार की सुबह अनुज बात करने के लिए पड़ोस में रहने वाले भाई के घर गया. बातचीत के क्रम में दोनों के बीच बहस होने लगी. बात इतनी बढ़ गयी कि अनुज ने चाकू निकाल लिया तथा अमित के शरीर पर चाकू से तीन घातक वार कर दिया. सीना, पीठ और बांह पर चाकू लगने के कारण अमित खून से लथपथ हो गया. तत्काल उसे सदर अस्पताल लाया गया. सूचना मिलने पर नगर थाना के एसआइ अशोक तिवारी बयान लेने के लिए अस्पताल गये, लेकिन हालत नाजुक होने पर परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर लेते चले गये. पुलिस उसका बयान नहीं ले सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




