15 नामजद, 1200 अज्ञात पर प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Nov 2016 3:17 AM (IST)
विज्ञापन

बंद के दौरान दुमका में आगजनी का मामला दुमका : शुक्रवार को दुमका में झारखंड बंद के दौरान वाहनों को जलाने, जबरन दुकान बंद कराने व मारपीट करने जैसे मामले में कुल तीन प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद चौधरी ने बताया कि तीन मामलों में 15 नामजद और […]
विज्ञापन
बंद के दौरान दुमका में आगजनी का मामला
दुमका : शुक्रवार को दुमका में झारखंड बंद के दौरान वाहनों को जलाने, जबरन दुकान बंद कराने व मारपीट करने जैसे मामले में कुल तीन प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद चौधरी ने बताया कि तीन मामलों में 15 नामजद और 1200 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पहली प्राथमिकी सुबह-सुबह दो हाइवा जलाने के मामले में,
15 नामजद, 1200 अज्ञात…
दूसरी प्राथमिकी बस स्टैंड के पास फल दुकानदार को बंद कराने व तीसरी प्राथमिकी तीन बजे के करीब बस, ट्रक व मारुति भान जलाने के मामले में दर्ज करायी गयी है. तीनों प्राथमिकी संबंधित जगह पर तैनात मजिस्ट्रेट की शिकायत पर दर्ज की गयी है. एक प्राथमिकी में 15, दूसरी प्राथिमकी में उन्हीं में से 14 तथा तीसरे में सभी अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि दुमका के एसपी कॉलेज के पास बंद समर्थकों ने 8 वाहन फूंक डाले थे और कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया था.
बरहेट थाना प्रभारी निलंबित : साहिबगंज. साहिबगंज एसपी पी मुरूगन ने शनिवार की देर रात कार्य में लापरवाही बरतने एवं सरकार द्वारा जारी निर्देश की अवहेलना करने के आरोप में बरहेट थाना प्रभारी राजेश टुडू को निलंबित कर दिया है. बरहेट में लूटपाट व फायरिंग मामले की जांच के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है. इसके साथ ही फिलहाल बरहेट इंस्पेक्टर दिगंबर मांझी को थाना प्रभारी का प्रभार दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




