चार अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल

दुमका : उपराजधानी दुमका के विभिन्न इलाकों में रविवार की शाम हुए अलग-अलग चार हादसों में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. दुमका-गुहियाजोरी मार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आ जाने से स्कूटी पर सवार अजीत हेंब्रम, उसकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गये. अजीत हेंब्रम का ससुराल रामगढ़ के ढोलपाथर […]
दुमका : उपराजधानी दुमका के विभिन्न इलाकों में रविवार की शाम हुए अलग-अलग चार हादसों में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. दुमका-गुहियाजोरी मार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आ जाने से स्कूटी पर सवार अजीत हेंब्रम, उसकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गये. अजीत हेंब्रम का ससुराल रामगढ़ के ढोलपाथर में है. वह अपने ससुराल ढोलपाथर से दुधानी स्थित घर आ रहा था. बीवी-बच्चों को लेकर ढोलपाथर से वह दुमका जाने के लिए निकला था.
इसी क्रम में गुहियोजारी के पास ट्रक ने उसे धक्का मार दिया. अजीत हेंब्रम, उनकी पत्नी रेशमा सोरेन व बच्चों को सदर अस्पताल में ले आया गया है. वहीं एक अन्य हादसे में जेसीबी की चपेट में आ जाने से एक बाइक सवार घायल हुआ है. उसकी हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है. गंभीर स्थिति देख उसे रेफर कर दिया गया है. उसका नाम सुरेंद्र सोरेन बताया जा रहा है. कहा गया है कि वह भुटोकोड़िया का रहने वाला है.
गुहियाजोरी से लौटते वक्त वह भी हाइवा की चपेट आ गया. उसके पैर व सिर में गंभीर चोट है. इधर दुमका शहर का ही अमित कुमार गुप्ता नाम का एक युवक तकादा के लिए जरमुंडी जाने के क्रम में हादसे का शिकार हो गया. उसे एक भारी वाहन ने ठोकर मार दिया. चौथी दुर्घटना हदहदिया पुल के पास घटी, जिसमें एक शख्स बाइक की चपेट में आकर चोटिल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




