स्काॅर्पियो के धक्के से महिला घायल

दुमका कोर्ट : दुमका में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना मुफस्सिल थाना खेत्र के श्रीअमड़ा के पास की है. जिसमें सड़क पार करने के क्रम में महिला एक स्काॅर्पियो की चपेट में आ गई और घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज […]
दुमका कोर्ट : दुमका में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना मुफस्सिल थाना खेत्र के श्रीअमड़ा के पास की है. जिसमें सड़क पार करने के क्रम में महिला एक स्काॅर्पियो की चपेट में आ गई और घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना पुलिस को गोड्डा जिला के देवटांड़ तालझारी के सबीर अंसारी ने पुलिस को दे दी.
उसने बताया कि वह श्रीअमड़ा में अपना घर बनवा रहा था. इसी क्रम में बुधवार को दोपहर के वक्त उसकी पत्नी चापानल से पानी लाने गई तभी सड़क पार करने के क्रम में एक सफेद रंग के स्काॅर्पियो की चपेट में आ गयी. गाड़ी काफी तेज गति से चल रही थी, जिससे उसने महिला को धक्का मारकर भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




