आंधी-तूफान से प्रभावित लोगों को तुरंत मिले मुआवजा : मंत्री लोइस

दुमका : समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने दुमका के डीसी राहुल कुमार सिन्हा एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी जय ज्योति सामंता के साथ दुमका परिसदन में बैठक की तथा रविवार को आंधी-तूफान से प्रभावित हुए लोगों को आपदा प्रबंधन के तहत बिना देरी किये सारी प्रक्रियाएं पूरी कराते हुए राहत दिलाने का निर्देश दिया. […]
दुमका : समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने दुमका के डीसी राहुल कुमार सिन्हा एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी जय ज्योति सामंता के साथ दुमका परिसदन में बैठक की तथा रविवार को आंधी-तूफान से प्रभावित हुए लोगों को आपदा प्रबंधन के तहत बिना देरी किये सारी प्रक्रियाएं पूरी कराते हुए राहत दिलाने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि आपदा से प्रभावित लोगों को समय पर राहत न मिले, तो प्रभावितों की परेशानी और बढती जायेगी.
उन्होंने संवेदना दिखाते हुए कार्य करने का आदेश दिया. मंत्री ने जिले में वृद्धा एवं विधवा पेंशन के लिए मिले आवेदनों पर भी कार्रवाई करते हुए पेंशन दिलाने का आदेश दिया. मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्येक प्रखंड से हजार-डेढ़ हजार आवेदन प्राप्त हुए है. आठ हजार से अधिक आवेदन मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




