पार्षद बोले : मन करता है दे दूं इस्तीफा

दुमका : नगर पर्षद दुमका के सुस्त रवैये से नगर की जनता बेहाल है. पार्षद भी मानते हैं कि नगर पर्षद की व्यवस्था मृतप्राय हो चुकी है. पंद्रह दिन से स्टेशन की ओर जाने वाली कुम्हारपाड़ा-रसिकपुर सड़क में नाली का गंदा पानी बह रहा है. वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी ने कहा कि महिलायें सुबह […]
दुमका : नगर पर्षद दुमका के सुस्त रवैये से नगर की जनता बेहाल है. पार्षद भी मानते हैं कि नगर पर्षद की व्यवस्था मृतप्राय हो चुकी है. पंद्रह दिन से स्टेशन की ओर जाने वाली कुम्हारपाड़ा-रसिकपुर सड़क में नाली का गंदा पानी बह रहा है. वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी ने कहा कि महिलायें सुबह सुबह पूजा करने निकलती हैं, लेकिन नाली के गंदे पानी से गुजरते हुए उन्हें मंदिर जाना पड़ता है, जो उनके धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंचाता है.
उन्होंने अपनी पीड़ा और अपनी भावना जताते हुए कहा है कि लोग पावर और पोजिशन दिखाने में व्यस्त हैं. मांग, धरना-प्रदर्शन और चेतावनी देने के बाद भी काम नहीं हो रहा है. इस मामले में न अध्यक्ष न अधिकारी ध्यान दे रहे हैं, इसलिए मन करता है कि इस्तीफा दे दूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










