क्राईम// 250 बोरा अवैध कोयला जब्त

Updated at :15 Mar 2015 10:04 PM
विज्ञापन
क्राईम// 250 बोरा अवैध कोयला जब्त

प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोपीकांदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 250 बोरा अवैध कोयला जब्त किया है. यह कोयला कुश्चिरा अग्र परियोजना कार्यालय के बगल से बेराटोला जाने वाली सड़क के पास एक खेत में रखा हुआ था. मिली जानकारी के मुताबिक पैनम लिंक रोड से साइकिल और मोटरसाइकिल में कोयला को […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोपीकांदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 250 बोरा अवैध कोयला जब्त किया है. यह कोयला कुश्चिरा अग्र परियोजना कार्यालय के बगल से बेराटोला जाने वाली सड़क के पास एक खेत में रखा हुआ था. मिली जानकारी के मुताबिक पैनम लिंक रोड से साइकिल और मोटरसाइकिल में कोयला को चोरी छुपे गोपीकांदर के कुश्चिरा में तसर विभाग के कार्यालय के बगल में डंप किया जाता था और रात के अंधेरे में कोयले के बोरियो को ट्रकों पर लाद कर उसे पश्चिम बंगाल भेज दिया जाता था. प्रत्येक क्विंटल पर लगभग 200 रुपये की कमाई होने के कारण यह संगठित अपराध खुलेआम किया जा रहा था. छापेमारी में थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, बीडी चौधरी, रामपुकार सिंह आदि शामिल थे. पुलिस के इस कार्रवाई से इस इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी. ‘पुलिस अनुसंधान में जुटी है. इस मामले में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा.’मनोज कुमार गुप्ता , थाना प्रभारी, गोपीकांदर ………………………….फोटो 15 गोपीकांदर 1 व 2 खेत में बोरे में भरा व ट्रकों में लदा अवैध कोयला. ………………………….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola