दुमका : माओवादियों ने की पोस्टरबाजी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
दुमका : भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े रहे नक्सली प्रवीर दा और सनातन बास्की को फांसी की सजा सुनाये जाने के विरोध में माओवादियों ने रानीश्वर प्रखंड के टोंगरा थाना क्षेत्र के बिलकांदी पंचायत भवन में पोस्टरबाजी की है. पोस्टर में नक्सलियों ने फांसी की सजा सुनाने वाले चतुर्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो तौफीकुल […]
विज्ञापन
दुमका : भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े रहे नक्सली प्रवीर दा और सनातन बास्की को फांसी की सजा सुनाये जाने के विरोध में माओवादियों ने रानीश्वर प्रखंड के टोंगरा थाना क्षेत्र के बिलकांदी पंचायत भवन में पोस्टरबाजी की है. पोस्टर में नक्सलियों ने फांसी की सजा सुनाने वाले चतुर्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो तौफीकुल हसन को घोर प्रतिक्रियावादी करार दिया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
नक्सलियों ने बिलकांदी पंचायत भवन में दो पोस्टर चिपकाये हैं. दोनों लाल स्याही से लिखे हुए हैं. निवेदक के रुप में भाकपा माओवादी लिखा गया है. टोंगरा थाना की पुलिस बिलकांदी पंचायत भवन पहुंची और पोस्टर उखाड़ कर अपने साथ थाना ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन