85 हजार शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

बासुकिनाथ : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. मंदिर प्रबंधन के अनुसार तकरीबन 85 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जर्लापण कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. तीन बजे भोर से ही मंदिर प्रांगण में भक्तों का तांता लगा रहा. गर्भगृह का […]
बासुकिनाथ : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. मंदिर प्रबंधन के अनुसार तकरीबन 85 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जर्लापण कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. तीन बजे भोर से ही मंदिर प्रांगण में भक्तों का तांता लगा रहा. गर्भगृह का पट खुलते ही सबसे पहले पूजा करने की होड़ में श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ी. गर्भगृह के सामने बांस का बैरियर लगा कर श्रद्धालुओं को नियंत्रण किया गया. महिला श्रद्धालुओं की भीड़ काफी थी. महिला व पुरूष शिवभक्तों को बारी-बारी से गर्भगृह के अंदर प्रवेश कराकर पुलिस व्यवस्था के तहत पूजा-अर्चना करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




