सरकार की उपलब्धियां गिनायी

दुमका : भाजपा जिला अध्यक्ष निवास मंडल नेता प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उनके द्वारा 42 गांव को शहर में मिलाने का विरोध करने की बात कही गयी है. श्री मंडल ने कहा है कि शहर का विस्तार क्यो नहीं होना चाहिए और गांव का विकास शहर […]
दुमका : भाजपा जिला अध्यक्ष निवास मंडल नेता प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उनके द्वारा 42 गांव को शहर में मिलाने का विरोध करने की बात कही गयी है. श्री मंडल ने कहा है कि शहर का विस्तार क्यो नहीं होना चाहिए और गांव का विकास शहर के अनुरूप क्यों नहीं होना चाहिए.
उन्होंने कहा कि श्री सोरेन को अपने कार्यकाल के दौरान हुई बड़ी-बड़ी घटना में वेदना का अहसास नहीं हुआ. आज विपक्ष की राजनीति करने के लिए महज वे रघुवर सरकार की कार्यकाल में हुए घटना की बात कर रहे है. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार के कार्यकाल में कुछ घटनाएं हुई भी, तो तुरंत दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई भी हुई है, लेकिन हेमंत सरकार के कार्यकाल में यह देखने को नहीं मिला था. मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेकनिक कॉलेज के साथ-साथ झारखंड का सबसे बड़ा पुल रघुवर सरकार की ही देन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




