''वी'' को कारण बताने के लिये डीसी ने दिया 24 घंटे का समय

दुमका : वी अर्थात वीमेन इंपावरमेंट की सदस्यों से जिला प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है. दरअसल वी का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश कुमार से मिलने समाहरणालय पहुंचा था, जिसमें संगठन की अध्यक्ष सह नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित व जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा भी शामिल थी. […]
दुमका : वी अर्थात वीमेन इंपावरमेंट की सदस्यों से जिला प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है. दरअसल वी का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश कुमार से मिलने समाहरणालय पहुंचा था, जिसमें संगठन की अध्यक्ष सह नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित व जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा भी शामिल थी.
डीसी मुकेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन को अखबारों के जरिये सूचना मिली थी कि वी नाम की संस्था द्वारा पीड़िता के साथ खींचवाया गया एक फोटो वाट्सएप्प के कुछ ग्रुप में पोस्ट किया गया है. ऐसे में उक्त संगठन से उनका पक्ष मांगा गया है. 24 घंटे के अंदर उन्हें अपना पक्ष रखने को कहा गया है. डीसी ने बताया कि उनकी ओर से अभी कहा गया है कि उनमें से किसी के द्वारा उक्त फोटो को पोस्ट नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




