भौंरा में युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
भौंरा में युवक ने की आत्महत्या
भौंरा ओपी क्षेत्र के भौंरा परसियाबाद कॉलोनी निवासी मानिक चंद्र पात्रा के पुत्र असित कुमार पात्रा उर्फ गुड्डू पात्रा (45) ने मंगलवार की देर रात अपने घर के किचन में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बुधवार की सुबह उसकी मां किचन में गयी तो देखा कि वह लटका हुआ था. मां के शोर मचाने पर लोगों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतरा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. भौंरा ओपी प्रभारी रंजीत राम ने शव को पोस्टमार्मट करा कर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि गुड्डू रात में खाना खाने के बाद अपने भाई बामापदो पात्रा के साथ कमरा में सोया था. जब घर के सभी लोग गहरी नींद में सो गयो तो उसने फांसी लगा ली. मृतक चार भाइयों में सांझिल था. पिछले कुछ दिनों से खिन्न रहता था. सूचना पाकर पूर्व पार्षद शिवकुमार यादव, उमेश यादव, निर्मल चक्रवर्ती आदि ने पहुंच कर दुख प्रकट किया. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए