Dhanbad News: बीसीसीएल में महिला सशक्तीकरण पर कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: बीसीसीएल के मानव संसाधन कल्याण विभाग, जगजीवन नगर में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल बीसीसीएल की महिला कर्मचारी.

Dhanbad News: बीसीसीएल के मानव संसाधन कल्याण विभाग, जगजीवन नगर में बुधवार को महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों, सेंट्रल अस्पताल व कंपनी मुख्यालय कोयला भवन से 30 से अधिक महिला कर्मचारियों ने भाग लिया. कार्यशाला के प्रथम सत्र में आइआइटी आइएसएम धनबाद की प्रोफेसर आकांक्षा सिन्हा ने महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक व व्यावसायिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला. कार्यस्थल पर लैंगिक समानता, नेतृत्व कौशल एवं आत्मनिर्भरता पर चर्चा की. वहीं द्वितीय सत्र का संचालन वाशरी डिवीजन की प्रबंधक (कार्मिक) प्रिया सिंह ने किया. उन्होंने कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा, अधिकारों व नीतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया. बीसीसीएल में महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं प्रावधानों की भी जानकारी दी. मौके पर मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन) आरएन विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में महिला अधिकारी व कर्मचारी थीं.

बिजली सलाहकार रखेगा कोल इंडिया, अधिसूचना जारी

कोल इंडिया बिजली सलाहकार की नियुक्ति करेगा. सलाहकार की नियुक्ति दो साल के लिए होगी. इस आलोक में कोल इंडिया अधिकारी स्थापना विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. इसके मुताबिक सक्षम व योग्य उम्मीदवारों से एक मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गये हैं. आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र सीमा 65 साल रखी गयी है. जबकि 70 साल के उम्र तक काम कर सकते हैं. कांट्रेक्ट की अवधि दो साल की होगी. सलाहकार नियुक्त होने वालों को 1.20 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola