मुंह पर रूमाल बांध कर भाग रहा था आरोपी, महिलाओं ने घेर कर पकड़ा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
महिलाओं ने आरोपी को घेर कर पकड़ा
विज्ञापन
झरिया में वाहन तेज चलाने से मना करने पर फायरिंग का मामला
झरिया में तेज रफ्तार वाहन चलाने से मना करने पर गोली मारे जने के बाद वहां काफी हंगामा हुआ. बताया जाता है कि अमन रवानी के चाचा भाजपा नेता अजय रवानी अपने घर के समीप बाहर खड़े थे, तभी झरिया चौथाई कुल्ही तिवारी मंदिर की ओर से तेज रफ्तार वाहन गुजरा. इसे देखकर अजय ने विरोध किया. कहा कि मोहल्ला से इतनी तेज रफ्तार में वाहन चलाना ठीक नहीं है. बताया जाता है कि वाहन सवार सुमित मिश्रा व अन्य के साथ मारपीट की गयी, उसके बाद सुमित मिश्रा वहां से चला गया और अपने सहयोगियों के साथ पहुंचा. फिर अमन का चचेरे भाई कृत कुमार द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये और हंगामा किया. उसी दौरान आरोपी सुमित मिश्रा मुंह में रुमाल बांधकर भाग रहा था, जहां महिलाओं ने उसे घेर लिया. तभी महिलाओं को हथियार का भय दिखाकर मोहल्ले का रास्ता बताने के लिए कह रहा था. तभी अन्य लोग भी जुट गये और उसे धर दबोच लिया. सूचना पाकर झरिया थानेदार सह इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार पहुंचे और आरोपी सुमित मिश्रा को थाना ले गयी.सुमित मिश्र का अपराधियों के साथ रहा है संबंध
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुमित खास झरिया निवासी राजकुमार ठाकुर अमन सिंह के गुर्गे के रूप में काम करता था. राजकुमार ठाकुर हथियार सप्लाई के धंधे से भी संलिप्त है. धनबाद के लाला हत्याकांड में भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसी गैंग से सुमित मिश्रा व अनुज पासवान संबंध रखता है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन