बच्ची को लेकर भाग रही महिला पकड़ायी, हिरासत में
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
इसीएल कुमारधुबी कोलियरी स्थित डिस्पेंसरी के पास हुई घटना
विज्ञापन
इसीएल कुमारधुबी कोलियरी स्थित डिस्पेंसरी के पास हुई घटना
चिरकुंडा.
चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमारधुबी कोलियरी स्थित डिस्पेंसरी के समीप से मंगलवार की शाम खेल रही एक डेढ़ साल की बच्ची को लेकर भाग रही एक महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर चिरकुंडा पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. महिला नशे की हालत में थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि डिस्पेंसरी के समीप छोटेलाल भुइयां की डेढ़ साल की नतनी घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान महिला पहुंची और उसे उठा कर कुमारधुबी स्टेशन की ओर भागने लगी. घर की महिलाओं ने उसका पीछा कर बच्ची को छुड़ाया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. चिरकुंडा पुलिस महिला को थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है. महिला कुछ बता नहीं पा रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन