वल्नरेबल बूथों पर निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर बलियापुर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने मंगलवार को परसबनिया, अलकडीहा व सुरुंगा पंचायत के चिह्नित वल्नरेबल मतदान केंद्रों में मतदाता जागरूकत ारैली निकाली.
विज्ञापन
बलियापुर.
लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर बलियापुर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने मंगलवार को परसबनिया, अलकडीहा व सुरुंगा पंचायत के चिह्नित वल्नरेबल मतदान केंद्रों में मतदाता जागरूकत ारैली निकाली. राजकीय बुनियादी उवि परसबनिया के छात्र-छात्राओं ने बीडीओ के नेतृत्व में रैली निकाली. छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने पूरे पंचायत का भ्रमण कर लोगों से चुनाव में मतदान की अपील की. इधर, वल्नरेबर मतदान केंद्र के रूप में चिह्नित बूथ नंबर 277, 278 व 303 के मतदाताओं से बीडीओ ने संपर्क कर चुनाव में निर्भीक होकर मतदान की अपील की. मौके पर सेक्टर पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, रविंद्र कुमार टुडू, जलेश्वर दास, संजीव दास, शंभू विश्वास, संजू देवी, सुमित्रा देवी, बसंती देवी आदि थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन